उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष और सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी एक टिप्पणी को लेकर विवादों में आ गए हैं।
आरक्षित वर्ग के लोगों को अपमानित करने के आरोप में काफी लोगों ने बृहस्पतिवार को डीआईजी अरुण मोहन जोशी से मिलकर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की। डीआईजी ने सीओ डालनवाला को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
आरक्षित वर्ग पर टिप्पणी के विरोध में काफी लोगों ने बृहस्पतिवार को डीआईजी अरुण मोहन जोशी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। ललित कुमार की तरफ से दी गई तहरीर में कहा कि कर्मचारी नेता दीपक जोशी ने सार्वजनिक रूप से कार्य कुशलता और योग्यता पर व्यंगात्मक टिप्पणी कर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को अपमानित किया है। इससे पूरा समाज आहत हुआ है। आरक्षित वर्ग को टारगेट करने वाले कर्मचारी नेता जोशी के खिलाफ अनुसूचित जाति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
डीआईजी ने कार्रवाई का भरोसा देते हुए पूरे मामले की जांच सीओ डालनवाला विवेक कुमार से कराने को कहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के प्रदेश संयोजक दौलत कुंवर ने भी डालनवाला की करनपुर चौकी पर कर्मचारी नेता दीपक जोशी के खिलाफ तहरीर दी है। उन्हाेंने भी आरोप को दोहराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कर्मचारी नेता ने मांगी सुरक्षा
उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी ने सचिव गृह को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। उन्हाेंने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण के संबंध में उच्चतम न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने की मांग को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों का आंदोलन उनकी अगुवाई में चल रहा है। इस कारण अन्य वर्ग के लोग उन्हें निशाना बनाने में लगे हैं। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ दुष्प्रचार के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

प्रोजेक्ट डायरेक्टर की चिट्ठी पर भड़के जनरल ओबीसी कर्मी
प्रमोशन में आरक्षण के विरोध में जारी बेमियादी हड़ताल के दौरान बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय और विकास भवन स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में खूब हंगामा हुआ। जनरल ओबीसी कर्मचारी उत्तराखंड वर्क फोर्स डेवलपमेंट परियोजना के निदेशक डॉ. अहमद इकबाल की चिट्ठी से नाराज थे। चिट्ठी में परियोजना निदेशक ने कहा है कि ट्रेनिंग छोड़कर कार्य बहिष्कार कर आंदोलन में शामिल कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई हो और वसूली होनी चाहिए।
उन्होंने देहरादून, विकासनगर, कालसी, कोटद्वार, दुगड्डा, बड़कोट, पुरोला, उत्तरकाशी, थत्यूड़, डेलना, हरिद्वार आईटीआई के प्रिंसिपल को पत्र लिखा है। इससे भड़के जनरल ओबीसी कर्मचारियों का एक सचल दस्ता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी के नेतृत्व में आईटीआई पहुंचा जहां दस्ते में शामिल कर्मचारियों और परियोजना निदेशक के बीच नोक झोंक हुई। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी की और मौजूद जनरल ओबीसी कर्मचारियों के साथ आईटीआई के प्रिंसिपल को भी परेड मैदान स्थित धरना स्थल पर ले आए। उन्होंने जनरल ओबीसी कर्मचारियों को ताकीद किया कि वे दफ्तरों में बैठकर चुपचाप कार्य करेंगे तो उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
इससे पूर्व राज्य सचिवालय में भी एसोसिएशन के सचल दस्ते के सदस्यों और अनुभागों में काम कर रहे जनरल ओबीसी कर्मचारियों के बीच गरमागरमी हुई। इस दौरान पुलिस भी पहुंची, लेकिन कुछ देर बाद मामला सुलझ गया। सचिवालय में हड़ताल का आज भी बडा असर रहा। जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने काम नहीं किया और वे सीधे परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल पर पहुंचे। पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रांतीय महामंत्री पंचम सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित सभा में तय हुआ कि धरना अब चार बजे तक चलेगा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि लड़ाई कितनी भी लंबी क्यों न हो, जनरल ओबीसी कर्मचारी पीछे नहीं हटेंगे।

सभा को इन नेताओं ने किया संबोधित
सभा को रीता कौल, ठाकुर प्रहलाद सिंह, अरुण पांडेय, नंद किशोर त्रिपाठी, प्रताप सिंह पंवार, बनवारी सिंह रावत, आनंद राम, संदीप मौर्य, दीपक पुरोहित, संदीप चमोला, सुभाष चौहान, सोहन सिंह माझिला, सूर्य प्रकाश राणा कोटी, रघुवीर सिंह बिष्ट, नरेंद्र भट्ट, मुकेश ध्यानी, अनिल प्रकाश उनियाल, अंजू बड़ोला, जगमोहन सिंह चौहान, भुवनेश्वरी जोशी, वीके धस्माना, ललित मोहन रावत, वीरेंद्र सिंह गुसांई, बीपी नौटियाल, एसएल शर्मा, गुड्डी मटूड़ा, मीनाक्षी जखमोला, पूर्णानंद नौटियाल अशोक राज उनियाल समेत कई अन्य नेताों ने संबोधित किया।
दिनों दिन बढ़ रही है कर्मचारियों की तादाद
परेड ग्राउंड में जनरल ओबीसी कर्मचारियों के धरने में कर्मचारियों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को चौथे दिन धरना जारी रहा। आज राजकीय वाहन चालक संघ, राजकीय कर्मचारी महासंघ, नर्सेज एसोसिएशन, मातृत्व एवं शिशु कल्याण एसोसिएशन ने आंदोलन का समर्थन किया और इसमें शामिल हुए।
एक्ट की मांग पूरी होने तक चलेगा आंदोलन
सभा में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि अब यह आंदोलन प्रमोशन पर रोक हटाने की मांग तक सीमित नहीं रहेगा। जनरल ओबीसी कर्मचारी अब प्रमोशन पर रोक हटाने को लेकर एक्ट बना
12 मार्च से चक्का जाम की धमकी
धरनास्थल पर आयोजित सभा में कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि सरकार ने प्रमोशन से रोक नहीं हटाई तो 12 मार्च से प्रदेश में आवश्यक सेवाएं ठप कर दी जाएंगी और चक्का जाम कर दिया जाए। राजकीय वाहन चालक वाहन नहीं चलाएंगे और नौकरशाहों से लेकर अफसरों तक को अपने दफ्तरों में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।

समर्थन पर भाजपा विधायक काऊ की तारीफ
प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ चल रहे आंदोलन का खुला समर्थन करने पर जनरल ओबीसी कर्मचारी इंप्लाइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आभार जताया और प्रशंसा की। उन्होंने सामान्य वर्ग के अन्य विधायकों से अपील की कि वे उनसे सीख लें और उनका समर्थन करें। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आलोक में प्रमोशन से रोक हटाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखने पर भाजपा विधायक गणेश जोशी की तारीफ की।
सात को मनाएंगे महिला दिवस
सभा में तय हुआ कि आठ मार्च को मार्च को महिला दिवस है। धरना स्थल पर सात मार्च को महिला दिवस और होली समारोह मनाया जाएगा। तय हुआ कि धरना दो बजे के स्थान पर अब शाम चार बजे तक चलेगा।
प्रमोशन में आरक्षण को लेकर जो आंदोलन चल रहा है, उसे लेकर कोई विरोध नहीं है। आईटीआई में कर्मचारियों की ट्रेनिंग चल रही थी। यह ट्रेनिंग समयबद्ध है। इसमें कुछ कर्मचारी अनुपस्थित थे। इस संबंध में पत्र लिखा था, जिसे आंदोलनकारी कर्मचारियों ने अन्यथा ले लिया।
- डॉ. अहमद इकबाल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, उत्तराखंड वर्क फोर्स डेवलपमेंट परियोजना